डाॅ. मधुसूदन मनीष मालानी की सुरक्षा यात्रा जारी, पुलिसकर्मियों व सफाईकर्मियों को बांटे मास्क

बगङ @जागरूक जनता। बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी के सामुदायिक स्वास्थ्य व कल्याण निदेशक की ओर से बगङ में एन-95 मास्क वितरित किए गए।अस्पताल के सामुदायिक स्वास्थ्य व कल्याण निदेशक युवा उद्यमी डाॅ. मधुसूदन मनीष मालानी ने बगड़ सहित गाडाखेड़ा, सिंघाना, खेतड़ी, बुहाना व बबाई पुलिस कर्मियों व नगर पालिका के हर अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरण किए।डॉ. मालानी ने बताया कि कोरोना को कमजोर करने में सबसे ज्यादा योगदान पुलिस कर्मियों का रहा जो धुप में खड़े रहे साथ ही पालिका कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। जिले के सभी पुलिसकर्मी व नगरपालिका कोरोना योद्धाओं को संस्था की तरफ से मास्क व सेनेटाइजर व जरूरतमंदों को राशन किट वितरित करने का संकल्प लिया है। बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी के सौजन्य से करीब सात सौ मास्क वितरण किए गए जिसमें बगड़ पालिका व थाने में 115, चिड़ावा पालिका व थाने में 325, गाड़ाखेड़ा पुलिस कर्मियों को आठ, सिंघाना व कॉपर थाने में 50-50, खेतड़ी नगर पालिका व थाने में 150 व बबाई पुलिस चैकी में 15 मास्क वितरण किए। इस मौके पर सज्जन, लिलाधर सुरोलिया आदि मौजूद थे।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...