डोटासरा का बड़ा बयान-नौजवानों की रोजी-रोटी छीनने का क्रूर मजाक भाजपा सरकार ने क्यों किया ?

राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन में लगातार हो रही देरी को लेकर कांग्रेस भजनलाल सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजीव गांधी युवा मित्र को हटाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि ये “पर्ची” वाली सरकार है। मुख्यमंत्री भजनलाल स्वविवेक से निर्णय ना लेकर, कहीं और से गाइड हो रहे हैं। दिल्ली से निर्देश आया और राजीव गांधी युवा मित्रों को हटा दिया। डोटासरा ने कहा कि आपको नाम बदलना था तो स्व. अटल जी का नाम रख देते लेकिन नौजवानों की रोजी-रोटी छीनने का क्रूर मजाक क्यों किया?। मुख्यमंत्री राजस्थान ने कल ही सार्वजनिक रूप से कहा था कि कांग्रेस सरकार की चल रही कोई योजना बंद नहीं होगी, बल्कि उन्हें और ज्यादा सशक्त और मजबूत किया जायेगा, किन्तु भाजपा सरकार बनते ही राजीव गॉंधी युवा मित्र कार्यक्रम को निरस्त कर कार्यरत 5 हजार युवाओं को बेरोजगार करने के साथ दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर दिया, इनका खर्चा व परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा, इस पर जरा भी विचार भाजपा सरकार ने नहीं किया। युवाओं की चिंता करने की बजाए दिल्ली से आये फरमान की राजीव गॉंधी के नाम से चल रही योजनाओं को बंद किया जाये, पर निर्णय करते हुये राजीव गॉंधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम बंद कर प्रदेश के 5 हजार युवाओं के रोजगार को छीनने का कार्य भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार ने किया है। डोटासरा ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...