दिया कुमारी को विभिन्न समाजों ने सौंपें समर्थन पत्र

जयपुर @ जागरूक जनता। भारतीय जनता पार्टी की विद्याधर नगर से प्रत्याशी और राजसमंद सांसद दिया कुमारी को चुनाव प्रचार के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से भारी समर्थन मिल रहा है।

शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की जयपुर जिला कार्यकारिणी ने बैठक कर दिया कुमारी को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। महासभा के जयपुर शहर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिया कुमारी जैसी कर्मठ उम्मीदवार को विद्याधर नगर से प्रत्याशी बनाया है औऱ अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा ने उनका सर्मथन करने का निर्णय लिया है।

वैष्णव पटवा समाज सेवा समिति की जयपुर जिला कार्यकारिणी ने भी शुक्रवार को अध्यक्ष श्री चिरंजीलाल पटवा की अध्यक्षता में एक बैठक कर सर्व-सम्मति से दिया कुमारी को विधानसभा चुनावों में समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। राजस्थान नाथ समाज ने भी दिया कुमारी को समर्थन देने की घोषणा की है। राजस्थान नाथ समाज की जयपुर शहर जिला कार्यकारिणी ने आज एक प्रस्ताव पारित कर दिया कुमारी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

दिया कुमारी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की औऱ पूर्व सैनिकों के साथ भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की सराहना की। महावीर च्रक से सम्मानित अपने पिता बिग्रेडियर भवानी सिंह जी को याद करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि भारतीय सेना का अनुशासन और साहस उनके लिए हमेशा से प्रेरणा का स्त्रोत रहे है। इससे पहले दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 6 में जनसंपर्क किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...