जिला प्रशासन आया हरकत में,कोटगेट स्थित दुकान में की छापेमारी,सात चरखी चाइनीज मांझा जब्त,दुकान को किया सीज..

बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटगेट स्थित दुकान पर छापेमारी कर सात चरखी चाइनीज मांझा जब्त किया है। कार्यवाही करने वाले दल में एसडीएम व पुलिस सहित अन्य अधिकारी शामिल है। फिलहाल मौके पर कार्यवाही चल रही है। इस कार्रवाई को समाजसेवी तथा सोशल एक्टिविस्ट की मदद से अंजाम दिया गया है।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि कोटगेट स्थित अजीज भाई पतंग वाले की दुकान से हेमंत जैन, हनुमान शर्मा और अंकुर शुक्ला ने बोगस ग्राहक बनकर मांझा खरीदा और इसकी शिकायत पर प्रशासन की टीम ने औचक कार्यवाही करते हुए चाइनीज मांझे की सात चरखी जब्त की। कार्यवाही के दौरान कोटगेट व कोतवाली थाने का जाब्ता मौजूद रहा। विस्तृत पूछताछ के लिए दुकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दुकान को सीज कर लिया गया है। गौरतलब है दो दिन पूर्व इस चाइनीज मांझे ने एक युवा की जान ले ली थी । इस घटना को लेकर जिला प्रशासन कटघरे में आ गया और जिसके बाद इस क्रम में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...