CM अशोक गहलोत Health Update: जानें राजे, पूनिया, राठौड़ सहित विपक्षी दलों के नेता क्या बोले?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अस्वस्थता का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट प्रतिक्रिया में जताई चिंता, डॉ सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने भी जारी की प्रतिक्रिया, सभी नेता कर रहे मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अस्वस्थता को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने भी चिंता ज़ाहिर की है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक ट्वीट प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अस्वस्थता का समाचार मिला। उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी मुख्यमंत्री की अस्वस्थता को लेकर चिंता ज़ाहिर की। डॉ पूनिया और राठौड़ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ लेने की ईश्वर से कामना की है।

सीएम गहलोत की एसएमएस में एंज्योप्लास्टी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत आज खराब हो गई है। सुबह उन्हें सीने में दर्द की शिकायत महसूस हुई और बैचेनी लगी। इस पर वे सवेरे जांच के लिए पहले सी स्कीम स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने गए। इसके बाद वे एसएसएस अस्पताल गए और वहां पर गहलोत ने कार्डिक और अन्य जांचे कराई। बाद में गहलोत की एंज्योप्लास्टी कराई गई।

गहलोत के साथ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी रहे। गहलोत के एक आर्टरी में 90 प्रतिशत ब्लाकेज बताया जा रहा है। गहलोत की तबियत खराब होने की खबर सामने आई, नेताओं ने उनके कुशलक्षेम की कामना की। गहलोत ने भी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे ठीक है और वापस लौटेंगे।

चिकित्सकों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच कराई।

गहलोत की तबियत खराब होने की सूचना पर सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी भी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम गहलोत के जल्द ठीक होने की कामना की है। डोटासरा खुद भी एसएमएस पहुंच गए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत राजीव अरोडा, मुमताज मसीह, सत्येन्द्र भारदाज,रूपेशकांत व्यास, पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर ने भी गहलोत के स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...