रायसिंह नगर नगर पालिका उपाध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर. रायसिंह नगर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के अशोक गोयल के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मदन राठौड ने कहा है कि रायसिंह नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की लोकप्रिय भजनलाल सरकार के कामकाज और भाजपा की नीतियों से आमजन खुश है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि पिछले एक माह में प्रदेश में जितने भी उपचुनाव हुए हैं उनमें भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। इससे स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सहित अन्य दलों ने दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया था लेकिन चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं की पोल खुल गई है और आम जनता भी कांग्रेस के झूठ को समझ गई है। ऐसे में आने वाले विधानसभा की सातों सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भी भाजपा को प्रचण्ड जीत मिलेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...