ऑपरेशन प्रहार से बीकानेर पुलिस ने किया मादक पदार्थों पर प्रहार,दो आरोपियों को दबोच किया गांजा जब्त

बीकानेर@जागरूक जनता । जेएनवीसी थाना पुलिस ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2.800 किग्रा अवैध गांजा जब्त किया है । यह कार्रवाई रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत की है । जेएनवीसी थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज मय टीम ने खुफिया इत्तला पर अम्बेडकर कॉलोनी गली नम्बर 5 से दो आरोपियों को अवैध गांजा के साथ दबोचा है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुरानी गिन्नानी निवासी 25 वर्षीय रामरतन तंवर व रासीसर निवासी 20 वर्षीय मदनलाल मंडा के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल को सौंपी है।
उल्लेखनीय है, एसपी प्रीति चन्द्रा के निर्देशन में एडिशनल एसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलीया व सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया के निकट सुपरविजन में जेएनवीसी थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज मय टीम में शामिल हेडकांस्टेबल रोहिताश भारी, कॉन्स्टेबल राकेश, सुर्यप्रकाश,रघुवीरदान, राजेन्द्रसिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...