शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला मुख्यालय, उपखंड मुख्यालय एवं उप तहसील मुख्यालयों पर राजस्व न्यायालय हेतु राजस्व मंडल राजस्थान के लिए शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शपथ आयुक्तों की नियुक्ति  1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के लिए की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक ने बताया कि प्रार्थना पत्र जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित उप विधि परामर्शी कार्यालय तथा अध्यक्ष बार एसोसिएशन में प्रस्तुत किए जा सकते है। वही उपखंड मुख्यालय पर संबंधित उपखंड अधिकारी तथा उप तहसील मुख्यालय पर संबंधित नायब तहसीलदार (राजस्व) को 24 दिसंबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र में अभिभाषक का नाम,जन्म तिथि, एनरोलमेंट नंबर एवं किस स्थान पर शपथ आयुक्त बनना चाहते हैं, उस मुख्यालय का नाम आदि का स्पष्ट उल्लेख किया जाना आवश्यक होगा तथा प्रार्थना पत्र के साथ एनरोलमेंट नंबर की साफ फोटो प्रति लगाना आवश्यक होगा। अपूर्ण प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...