गढवी गुजरात में AAP के CM कैंडिडेट, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

नई दिल्ली। Gujarat AAP CM Candidate: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आज आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को गुजरात में आप का सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। ईसूदान गढ़वी के नाम की घोषणा के साथ ही आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

आम आदमी पार्टी के संयुक्त महासचिव ईसूदान गढ़वी पहले टीवी पत्रकार थे। ईसूदान गढ़वी 2021 में आप में शामिल हुए। जिसके बाद से लगातार गुजरात में आप को मजबूत कर रहे थे। मई 2022 में ईसूदना गढ़वी ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। गढ़वी ने 150 करोड़ रुपए के घोटाले का भी खुलासा किया था। ईसूदान गढ़वी को सीएम के लिए प्रोजेक्ट कर आप ने पंजाब वाला मॉडल गुजरात में भी जारी रखा है।

केजरीवाल बोले- 73 प्रतिशत लोगों की पसंद ईसूदान गढ़वी
मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने मतदान से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान कर दिया था। पंजाब मॉडल की तरह ही गुजरात में भी केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के 73 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए गढ़वी को चुना है।

गढ़वी बोले- गरीबों की पीड़ा दूर करना पहली प्राथमिकता
सीएम कैंडिडेट की घोषणा से पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए ईसूदान गढ़वी ने कहा कि गरीबों की पीड़ा को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आप ने किसानों के मुद्दे को उठाया। मोरबी ब्रिज टूटने पर भी केंद्र पर निशाना साधा। गढ़वी ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर एक 10 किलोमीटर पर शानदार सरकारी स्कूल बनेंगे। 18 हजार गांवों में मोहल्ला क्लिनिक भी होगा, जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...