बजरी की खदान धंसने से गिरा मकान, प्रशासन नही दे रहा ध्यान..

बीकानेर@जागरूक जनता। बजरी की मुहाने पर आबाद लोगों की सांसें हर वक्त मुश्किल में रहती है। सोमवार को अल सुबह बजरी की खदान के मुहाने पर स्थित मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही इसमें किसी की जान नहीं गई। मिली जानकारी के मुताबिक मामला नोखा का है। जहां बजरी की खदानों के मुहाने पर हजारों लोग आबाद है। अब तक न जाने कितनी ही जानें जा चुकी है तथा लोगों को अपने मकानों के साथ माल से हाथ धोना पड़ा है। इसके बावजूद स्थानी व जिला प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नोखा कस्बे में जाट धर्मशाला के सामने वार्ड 25 इन्दिरा कॉलोनी में सोमवार को भोर में जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। उस वक्त बजरी के मुहाने पर आबाद मनोज पंडित का आशियाना अचानक धाराशाही हो गई। मकान के टूटकर गिरने के आवाज इतनी जोरदार हुई कि आसपास सो रहे सभी लोगों की नींद खुल गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मनोज पंडित व उसका परिवार गर्मी की वजह से बाहर सो रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...