मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत..

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में रामपुरा मोहल्ले के माताजी मंदिर के निकट रेलवे ट्रेक पर सोमवार को एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की शिनाख्त सतपाल विश्नोई के रूप में हुई है। जो कि मूलत: जसरासर का रहने वाला बताया जाता है। वह यहां बीकानेर में अपने मामा के यहां रह रहा था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...