जयपुर ने सीईएससी राजस्थान का कॉरपोरेट बैडमिंटन कप जीता

जयपुर@जागरूक जनता। सीईएससी राजस्थान की जयपुर कॉरपोरेट टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट का मेंस व विमेंस डबल का कप जीत लिया।सीईएससी राजस्थान की ओर से जयपुर में आयोजित हुए कॉरपोरेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में जयपुर टीम ए ने फाइनल के रोमांचक मुकाबले में जयपुर टीम बी को हराया। ए टीम की ओर से अरुणभा साहा और आशीष सैनी, बी टीम की ओर से पंकज डाबास और जसोदिप्ता सेनगुप्ता ने फाइनल खेला। विमेन्स डबल में जयपुर की शिवानी शर्मा और सपना नेगी ने भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड की नेहा पटेल और हर्षिता अग्रवाल सीधे मुकाबले में हराया। टूर्नामेंट में जयपुर के अलावा भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड, बीकानेर इलेक्ट्रसिटी सप्लाई लिमिटेड और कोटा इलेक्ट्रसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की टीमों ने हिस्सा लिया।

विमेंस डबल की विजेता टीम को ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि शांतनु भट्टाचार्य

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...