अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला बोलने वाले आरोपी चंद घण्टे में ही एसपी यादव की टीम के चढ़े हत्थे..

बीकानेर@जागरूक जनता। अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला बोलने वालों को पुलिस टीम ने चंद घण्टो में ही गिरफ्तार कर लिया है । घटना नोखा थाना क्षेत्र के दांवा गांव की है । पुलिस ने इस मामले में चार जनों को हिरासत में लिया है। सीआई ईश्वर प्रसाद ने बताया कि नागौर पुलिस पांचोड़ी थाना की टीम नोखा के दांवा गांव में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी के परिजन दावा गांव निवासी हरिराम, नरसीराम, प्रभुराम ओर गिरधारीराम व अन्य जनों ने जवानों को हमला कर मारपीट की। अपराधी के परिजनों ने दस्तयाब बदमाश को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया ।इस हमले में पांचोड़ी थाने के हैड कानि जालिमसिंह, कांस्टेबल रवि, जयपाल ओर मनोहर को गम्भीर चोटें आई। ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों पर गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया। यही नही आरोपियों द्वारा पुलिस की सरकारी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गई । इस सम्बंध में पांचोड़ी एसएचओ अब्दुल रऊफ ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया । जिस पर नोखा पुलिस की टीम में एएसआई गोविन्द सिंह,शंभूसिंह,हैड कानि दीपेन्द्र,कानि अजय ने कार्रवाई करते हुए चंद घण्टो में ही आरोपियों को दबोच लिया । बता दे, यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव द्वारा चलाये जा रहे वांछनीय अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...