दुकान के आगे खड़ी गाड़ी चुराने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,पूछताछ में अन्य चोरियों का खुल सकता है राज..

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी चोर को दबोचा है पकड़े गए आरोपी का नाम नरेशकुमार मीणा पुत्र हमीराराम जाति मीणा उम्र 25 साल निवासी वार्डनं 24 खेतडी मोडमीनों का मौहल्ला नीमकाथाना सीकर निवासी है । आरोपी बीती 24 मार्च को देर रात्रि श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के पुन्दलसर में दुकान के आगे खड़ी पिकअप गाड़ी को चुरा ले गया था, इस सम्बंध में अगले दिन 25 मार्च को परिवादी विक्रम सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की । वंही श्रीडूंगरगढ़ सीओ के सुपरविजन में भगवानाराम हैडकानि मय टीम गठित की गई । टीम द्वारा तकनीकी जांच व सोशल मीडिया को खंगाला गया और आखिरकार रविवार को शातिर आरोपी को दबोच लिया । आरोपी द्वारा उक्त वारदात में प्रयोग ली गई कार आरजे 23 सीडी 6722 को जब्त किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है । इस पूछताछ में अन्य चोरियों से पर्दा उठ सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...