डिजिटल अभियान: अंतिम दिनों में हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस- यशपाल

बीकानेर@जागरूक जनता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त राजस्थान के एपीआरओ अमित कुमार ने शनिवार को बीकानेर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की बैठक लेते हुए सदस्यता अभियान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रतेयक बूथ पर सदस्य होंगे तभी ब्लॉक बनेंगे और ब्लोक कांग्रेस कमेटी का निर्माण जिला कांग्रेस के लिए अति आवश्यक है इसलिए यह नितांत आवश्यक हो गया है कि कांग्रेस का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो पदाधिकारी हो या कार्यकर्ता अगर अपने बूथ पर सदस्यता अभियान से सदस्य नही बनाएगा तो आगे उसकी राजनेतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ेगा इसलिए सभी जुट जाएं।

सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और महेंद्र गहलोत ने कहा कि अंतिम दिनों के इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस पूरी मेहनत लगन से हर बूथ पर सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाएगी और बीकानेर जिले में अधिकतम सदस्य बनाये जाएंगे।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब तक बूथ पर मजबूत नही होगी तब तक वार्ड और विधानसभा मजबूत नही हो पाएगी इसलिए सभी कार्यकर्ता  अपनी जिमेदारी का निर्वहन करे।

डिजिटल सदस्यता अभियान की बैठक में मंत्री भवर सिंह भाटी, लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल,अभियान के संभाग  कॉर्डिनेटर रघुवीर सिंह,को कॉर्डिनेटर अनुराग दाधीच, राजकुमार किराडू, हारून राठौर, रमेश व्यास, शिवलाल गोदारा, बिश्नाराम सियाग, सहित कांग्रेस के ब्लॉक और अग्रीम संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414