पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग, पांचवे दिन चौथी बार बढ़े दाम..

जयपुर@जागरूक जनता । पांच राज्यों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद पेट्रोल व डीजल के दामो में आग सी लगी हुई है जंहा बीते पांच दिनों में चार बार तेल की कीमतें बढ़ाई गई है । इससे पहले 137 दिनों तक तेल की कीमतें स्थिर थी। शनिवार को तेल कंपनियों ने चौथी बार पेट्रोल व डीजल की कीमते बढ़ाई है जंहा पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 80 पैसे महंगा हुआ है । जयपुर में डीजल 93.97 रुपए प्रति लीटर व पेट्रोल 110.56 रुपए प्रति लीटर रेट हो गई है । इन कीमतों का आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। वंही सुस्ती दिखा रहा विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने की तैयारी कर रहा है ।

पिछले दिनों मूडीज रेटिंग एजेंसी ने रिपोर्ट जारी कर कहा था कि भारत के टॉप फ्यूल रिटेलर्स IOC , BPCL और HPCL को नवंबर से मार्च के बीच करीब 2.25 अरब डॉलर ( 19 हजार करोड़ रुपए ) के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है । रेटिंग एजेंसी ने कहा , हम उम्मीद करते हैं कि सरकार रिफाइनर को नुकसान से बचाने के लिए कीमतें बढ़ाने की अनुमति देगी । लगातार दो दिन 80-80 पैसे बढ़ने पर मूडीज ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि पेट्रोल – डीजल के दाम एक बार में न बढ़ाकर धीरे – धीरे बढ़ाए जाएंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414