BKESL की जनसुनवाई में हुआ शिकायतों का निराकरण, उपभोक्ताओं को मिली राहत..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के निस्तारण करने के लिए बीकेईएसएल की ओर से शुक्रवार को जन सुनवाई हुई। जिसमें आए सभी 7 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बीकेईएसएल हर महीने के तीसरे शुक्रवार को जन सुनवाई का आयोजन करती है। बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के कार्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे से जन सुनवाई शुरू हुई। जनसुनवाई में 4 तकनीकी शिकायतों मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि जन सुनवाई में नए कनेक्शन, पोल शिफ्टिंग, बिल सम्बन्धी मामले आए। गणपति शॉपिंग मॉल में मीटरों की शिफ्टिंग का मामला आया। टीम भेजकर सभी दुकानों के शिफ्ट किए गए। मॉल में सभी मीटर एक ही लगे थे। इस मॉल में पिछले दिनों आग लग गई थी, ऐसे में मीटर शिफ्ट करने की मांग थी। जन सुनवाई में कमर्शियल हैड अंचित्य गोस्वामी, सीआरएम हैड अर्पण दत्ता, विजिलेंस हैड प्रमोद वर्मा अन्य अधिकारी व अभियन्ता मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...