एक्सपोर्ट प्रमोशन कार्यशाला हुई आयोजित उद्यमियों व्यापारियों ने बढचढ कर लिया हिस्सा..

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार के कार्यक्रम मिशन निर्यातक बनो की कड़ी में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर द्वारा निर्यात प्रोत्साहन प्रक्रिया एवं दस्तावेजी कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन बीकानेर जिला उद्योग संघ के कोंफ्रेंस हॉल में आयोजित की गई |कार्यक्रम की शूरूआत करते हुए महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र मंजू नैन गोदारा ने बताया कि जो नए उद्यमी निर्यात प्रारंभ करना चाहते हैं उन्हें किस विभाग से क्या क्या प्रमाण पत्र लेने हैं या क्या क्या दस्तावेजों की आवश्यकता है कि पूर्ण जानकारी इस कार्यशाला के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी | साथ ही इच्छुक नए उद्यमी जो आईईसी प्रमाण पत्र लेना चाहते हैं उस हेतु जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र चोपड़ा कटला में सम्पर्क कर सकते हैं | अमेजन के रोहित वर्मा ने छोटे छोटे व्यापारी, उद्योगपति एवं दस्तकार किस प्रकार अपने उत्पाद अमेजन के माध्यम से देश विदेश में विक्रय कर सकते हैं | साथ ही वर्मा द्वारा अमेजन के माध्यम से निर्यात हेतु जुड़ने की क्या प्रक्रिया है किस प्रकार अपने उत्पादों को बेचा जा सकता है कि पूर्ण जानकारी उपस्थित उद्यमियों व व्यापारियों को उपलब्ध करवाई | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने कार्यक्रम में निर्यात को बढावा देने के लिए राज्य सरकार की पोलिसी का स्वागत करते हुए बताया कि मिशन निर्यातक बनो के कारण राजस्थान में निर्यात को बढावा मिला है और इस कार्यशाला से उद्यमियों व व्यापारियों को अपने उत्पाद को निर्यात करने के लिए आगे आना चाहिए | इस अवसर पर नरेश मित्तल, कुन्दनमल बोहरा, शिवरतन पुरोहित, दिलीप रंगा, श्रीधर शर्मा, विकाश पारख, सुनील सारडा, सुरेश पेड़ीवाल, विपिन मुसरफ, अभिमन्यु जाजडा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के शेर सिंह, प्रसार अधिकारी सोहनलाल, मनीष सुथार, युगेश, पंकज तेजी व अनेक व्यापारी उद्यमी व युवा उद्यमियों ने भाग लिया |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...