बाल श्रम उन्मूलन टीम ने करवाया दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। बालश्रम उन्मूलन टीम द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार जिले में बाल श्रम निवारण के लिए गठित टीम द्वारा शुक्रवार को यह कार्यवाही की गई। इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर व बाल कल्याण समिति के सदस्य आईदान के नेतृत्व मे स्टेशन रोड व केईएम रोड क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड़ स्थित होटल से एक बालक तथा केईएम रोड़ स्थित दुकान से एक बालक को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। टीमों द्वारा इन्हें मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, सदस्य जुगलकिशोर व्यास, हर्षवर्धन व सरोज जैन के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देशानुसार दोनों बालकों के हित में उन्हें उनके माता पिता को सुपुर्द कर दिया गया तथा चाइल्डलाइन पदाधिकारी को बच्चों के हित में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकान मालिकों को नाबालिग बालकों को कार्य पर ना रखने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रम विभाग से अमर सिंह व चाइल्ड लाईन के जगदीश ढाल शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...