ग्राम पंचायत कोलायत, बज्जू, गौडू, सियाणा भाटियान, बीठनोक, हदां में खुलेगें यह विद्यालय..

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की अनुपालना में शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के खोले जाने हेतु आदेश जारी कर दिये है। उन्होंने बताया कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में 06 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वीकृत किये है।
भाटी ने बताया कि कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोलायत की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाणा भाटियान, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करणपुरा और राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हदां को महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया गया हैं।
इसी प्रकार से बज्जू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत समिति बज्जू की आरडी 931 (ग्राम पंचायत बज्जू ) की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गौडू को महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में परिवर्तित किया गया है।  
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि इससे पूर्व भी श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम बरसिंहसर, झझू, खारी चारणान, गाढ़वाला एवं केसरदेसर जाटान में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वीकृत हुए हैं,जो सफलतापूर्वक संचालित हो रहे है।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राज्य सरकार की आम जनता के लिये बहुत बड़ी सौगात है। इन विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, दलित, वंचित वर्ग के विद्यार्थी भी अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर हैं।  साथ ही उन्हें पौषाहार, निःशुल्क यूनिफार्म, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें आदि भी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के गरीब अभिभावकों के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। इन नवीन विद्यालयों की स्वीकृति के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...