पांचू सीआई बिश्नोई ने ऑपरेशन प्रहार से नशे के सौदागरों की निकाली रड़क, आज हुई छठी बड़ी कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। खाकी कप्तान योगेश यादव के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाँचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई का वज्र प्रहार नशे के सौदागरों पर लगातार भारी पड़ रहा है,जिसके चलते नशे की इस काली दुनियां में खलबली मची हुई है । जंहा सीआई बिश्नोई के नेतृत्व में पाँचू पुलिस ने मात्र तीन माह में नशे के सौदागरों के खिलाफ बुधवार को छठी कार्रवाई को अंजाम दिया है । इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त व काली कमाई के हजारों रुपए बरामद कर एक तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचाया है । पकड़ा गया तस्कर पाँचू कस्बे का वार्ड 8 निवासी ईश्वरराम पुत्र केशरराम जाट है, जो चोरी छिपे अपने घर से इस अवैध धंधे को फलीभूत कर नोजवानों का भविष्य अंधकार में धकेल रहा था,जब इस गोरखधंधे की भनक पांचू सीआई विकास बिश्नोई को लगी तो तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया । पुलिस ने इसके घर से आधा क्विंटल अवैध डोडा पोस्त व 50 हजार नकद बरामद किए है । जिसके बाद पाँचू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जसरासर थानाधिकारी देवीलाल को सौंपी है।

सीआई बिश्नोई ने जागरूक जनता से बातचीत में बताया कि रेंज आईजी ओमप्रकाश व जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पुलिस को गश्त के दौरान खुफिया इनपुट मिला कि कस्बे में अवैध डोडा पोस्त की खेप को तस्कर सेटल/विक्रय करने में लगा हुआ है, तुरंत इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए कस्बे के वार्ड 8 स्थित एक घर पर दबिश देकर आरोपी तस्कर ईश्वरराम पुत्र केशराराम जाट को दबोच लिया । पुलिस टीम ने आरोपी तस्कर के घर से तलाशी में 47.50 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व 50200 रुपए बरामद किए है। सीआई बिश्नोई ने बताया पकड़े गए तस्कर से बरामद माल के सम्बंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है कि वो इस माल को कंहा से खरीद कर लाया और किसे सप्लाई देने की तैयारी में था ।

पांचू पुलिस दिखा रही ऑपरेशन प्रहार में दमखम..
पांचू थानाधिकारी सीआई बिश्नोई के नेतृत्व में बुधवार की गई यह छठी कार्रवाई है, यह आंकड़ा मात्र तीन माह में पार किया गया है । जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अव्वल दर्जे की कार्रवाई में सीआई बिश्नोई का नाम गिना जाता रहा है । सीआई बिश्नोई की यह पहल नई पीढ़ी के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है, क्योंकि सीआई बिश्नोई के नेतृत्व में पांचू पुलिस की मजबूत बाड़ेबंदी से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है जिससे युवाओं की जिंदगी नशे से कोसों दूर हो रही है । इस कार्य में कस्बे के ग्रामीण भी पुलिस की मदद मुखबिर के रूप में कर रहे है । गौरतलब है, सीआई बिश्नोई ने जंहा हाल ही में लाखों रुपए की अवैध अफीम की खेती को पकने से पूर्व ही नष्ट करवाकर सैकड़ो युवाओं की जिंदगी नरक होने से बचाई थी ।

टीम में यह रहे शामिल..
एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, नोखा सीओ भवानीसिंह इंदा के सुपरविजन में पांचू थानाधिकारी सीआई विकास बिश्नोई के नेतृत्व में सुरेश कुमार हैड कानि ,देवाराम हैड कानि,अन्नाराम कानि,कैलाश कानि, रामस्वरुप कानि, ओमप्रकाश कानि,बाबुलाल कानि,सुनिल कुमार ड्राईवर कानि आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...