राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 20 व 21 मार्च को

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 20 व 21 मार्च को जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। पहली पारी प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी में दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 2 हजार 338 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी प्रकार परीक्षा के सफल संचालन के लिए 10-10 केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों तथा दो उप समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए 2 सतर्कता दलों का गठन किया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात रहेगा। मैटल डिटेक्टर से जांच के पश्चात ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) तथा परीक्षा समन्वयक अरूण प्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 19 मार्च से कार्यरत है। इसके दूरभाष नम्बर 0151-2226031 हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...