बीकानेर: गोदाम से ग्वार चोरी करने का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई राज खुलेंगे, अब तक पांच जा चुके जेल..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीछवाल थाना क्षेत्र में दो माह पहले गोदाम से ग्वार के कट्टे चुराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक और आरोपी को धर दबोचा है । बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया यह चोरी की यह घटना 18 जनवरी की देर रात्रि की है, जंहा बीछवाल थाने में गोदाम मालिक सादुलगंज निवासी पंकज मोदी पुत्र किसनलाल मोदी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी लालचन्द पुत्र जीवनराम कुम्हार,चैनाराम पुत्र खेराजराम नायक,बाबूलाल पुत्र पप्पूराम नायक,लक्ष्मण पुत्र ओमाराम नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन इस वारदात का मास्टरमाइंड ललित किशोर उर्फ काली पुत्र सोहनराम नायक उम्र 31 साल निवासी सारूण्डा हाल राजीव नगर जो कि घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसने अपने पांच साथियों के साथ बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम से ग्वार के 35 कट्टे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । फिलहाल पुलिस इस मामले में पकड़े गए मास्टरमाइंड से पूछताछ कर रही है, संभावना जताई जा रही कि इस पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं पर से पर्दा उठ सकता है। इस कार्रवाई में बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, रामनिवास हैडकानि,लुम्बाराम कानि आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...