फायरिंग मामले में बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एक और आरोपी चढ़ा हत्थे, दो पहले ही जा चुके जेल..

बीकानेर@जागरूक जनता। जेएनवीसी पुलिस ने तीन माह पुराने फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है जंहा इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है । इस प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों शिवराजसिंह व राकेश मेहता को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया जा चुका है । इस प्रकरण में आरोपी देवीसिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत निवासी उदासर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था । शनिवार को एसपी योगेश यादव के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत से इस गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।

यह है फायरिंग की घटना..
पुलिस के अनुसार घटना बीते तीन माह पुरानी 14 दिसम्बर की है। गोविन्द नगर सागर रोड निवासी परिवादी 30 वर्षीय शक्तिसिंह पुत्र नरपतसिंह राजपुत ने जेएनवीसी पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीती रात को रात करीब 12.30 बजे के आस पास शिवराज सिंह निवासी झुन्झनु , देवीसिंह निवासी उदासर एवं उनके साथ अन्य चार – पाँच व्यक्ति मेरे घर के बाहर आये व मेरे घर पर फायर आर्म्स से पाँच राउण्ड फायर किये । सभी गोलिया मेरे घर की दीवारों पर जाकर लगी तथा हमें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । जिस पर पुलिस थाना जेएनवीसी पर प्रकरण दर्ज किया गया । प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश यादव द्वारा अपने सुपरविजन में तथा अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व पवन कुमार भदौरिया सी.ओ. सदर के निर्देशन में एवं महावीर प्रसाद जेएनवीसी थानाधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन आरोपियों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे । जिस पर गठित टीम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी देवीसिंह काफी शातिर बदमाश किस्म का है तथा आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के अलग अलग थानों में दर्जन भर के करीब मामले दर्ज है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...