निगम के वाहन ने बैक लेते समय दुपहिया वाहनों को रौंदा

जयपुर @ जागरूक जनता। मुरलीपुरा केडियो चौराहे पर निगम के वाहन ने लापरवाही दिखाते हुए खड़े दुपहिया वाहनों को रौंद दिया। ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 16 में चाय-पान की दुकान के पास खड़े दो वाहनों को बैक लेते समय टायर के नीचे रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निगम की गाड़ी ने लापहरवाही से गाड़ी बैक करते समय खड़े वाहनों को रौंद दिया। हालांकि गाडिय़ों पर कोई सवारी नहीं थी। घटना के बाद गाड़ी का डाइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय पार्षद से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सम्पर्क हो नहंी पाया।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related