जिला कलक्टर ने जुल्फिकार को किया सम्मानित

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव कार्यक्रम 2021 में जिले के शहीद ओमप्रकाश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाजूवाला के नौवीं कक्षा के छात्र जुल्फिकार को लोकगीत संगीत गायन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
जिला कलक्टर ने गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय में समग्र शिक्षा की जिला निष्पादन समिति की बैठक में जुल्फीकार को मेडल, ट्रॉफी व पच्चीस हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, सहायक परियोजना समन्वयक  कैलाश चंद बड़गुजर,  कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा व समस्त ब्लॉक के मुख्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...