बीकानेर : मानवता को तार तार करने का वीडियो आया सामने,लावारिश भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । मानवता को तार तार करने की घटना शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से सामने आई है जंहा अविकसित नवजात का भ्रूण मिला है जिसके बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गंगाशहर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है । मिली जानकारी के अनुसार यह अविकसित नवजात का भ्रूण मोहता सराय स्थित एक प्लॉट में लावारिश हालत में पड़ा था जिसे आसपास के रहने वाले लोगो की नजर पड़ी तो फौरन गंगाशहर पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस के अनुसार यह भ्रूण करीब 5 से 6 माह का बताया जा रहा है । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि लावारिस हालत में कौन इसे छोड़कर गया है । उल्लेखनीय है, कुछ काम वासना के दरिंदे अपनी नाजायज सम्बंधो पर पर्दा डालने के लिए इस तरह की घिनौनी हरकत करते है ऐसे लोगो को जनता के सामने एक्सपोज करेंगे तब जाकर इनकी अक्ल ठिकाने आएगी और इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग पाएगी। हालांकि सरकार की तरफ से राजकीय अस्पतालों में पालना घर की व्यवस्था की गई है लेकिन इन पालना घरों की और कदम नही बढ़ाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे दिया जाता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...