बीकानेर : ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाली दो बहनें रहस्यमयी ढंग से स्कूल से हुई गायब,प्रदेश भर के थानों में अलर्ट..

बीकानेर@जागरूक जनता। स्कूल गई ग्यारहवीं क्लास की दो छात्राएं अजीबोगरीब तरीके से गायब हो गई इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।  छात्राओं के पिता हनुमानहत्था निवासी हिम्मत सिंह पुत्र नंदलाल सिंह ने सदर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी दो बेटियां व एक साली की लड़की जो कि नायो की मस्जिद सुभाषपुरा में रहती है । तीनो लड़कियां महारानी स्कूल में पढ़ती है । शुक्रवार को सुबह 10 बजे वह अपनी दोनो पुत्रियों को स्कूल छोड़कर आया और जब दोपहर में 3:45 बजे स्कूल से वापिस लेने गया तो उसकी छोटी बेटी तो मिल गई लेकिन ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाली बड़ी बेटी व साली की बेटी दोनो स्कूल से गायब थी, काफी खोजबीन के बाद उनकी स्कूल ड्रेस स्कूल केम्पस में मिल गई,लेकिन उन दोनों का कोई अता पता नही चला । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच बेगराज ऊनि को सौंपी है। वंही इस घटना के बाद परिजनों के होश उड़े हुए है । मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस ने प्रदेश के पूरे थानो में लड़कियों की तलाश हेतु अलर्ट मैसेज भेजा है । वंही आज शनिवार को बीकानेर शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...