सीएम गहलोत से मिले आरिफ, शानदार बजट के लिए जताया आभार

बीकानेर/जयपुर@जागरूक जनता। राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने जयपुर मे मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर शानदार बजट के लिए आभार जताया। आरिफ ने गहलोत को बताया कि बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में बजट को लेकर आमजन मे खास उत्साह हैं व बजट मे की गई घोषणाओं से लोगो मे खुशी हैं।

आरिफ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने,शहरों में रोजगार के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना लागू करने, एक लाख नई भर्तियाँ करने की घोषणा करने,चिरंजीवी योजना का दायरा 5 लाख से बढ़ा 10 लाख करने की घोषणा, 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वालों को 50 यूनिट फ्री करने सहित अन्य घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। आरिफ ने बीकानेर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने, पी जी होस्टल की घोषणा करने, जीव विज्ञान केंद्र स्थापित करने सहित जिले के लिए की गई तमाम घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने आरिफ से सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन जन तक पहुचाने व इनका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाने का आह्वान किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...