पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान बड़ा बम विस्फोट, 30 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान शक्तिशाली बम धमाका हुआ है। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल के हवाले से यह यह खबर सामने आई है। बताया जा रहा है ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में हुआ है। पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ।रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत अभी भी गंभीर है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related