औद्योगिक इकाइयों एवं घरों के ई वेस्ट निस्तारण हेतु जगह जगह होगा संग्रहण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि औद्योगिक, व्यापारिक एवं घरेलू स्थानों पर बेकार पड़े ई वेस्ट से प्रदूषण ना फैले इस हेतु प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड शहर की अनेक जगहों पर ई वेस्ट संग्रहण हेतु अभियान की शुरूआत की गई है । साथ ही इस दौरान ई वेस्ट के दुष्प्रभावों और वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी । प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार आसनानी ने बताया कि ई वेस्ट की खरीद गोदरेज ग्रुप, ग्लोबल वेस्ट सोलुशन और ग्रीन एस्केप के माध्यम से होगी । इस हेतु सात एवं आठ मार्च को दस जगहों को कलेक्शन सेंटर हेतु चयनित किया गया है । जिसमें रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ, बींछवाल औद्योगिक क्षेत्र के बींछवाल उद्योग संघ, जेएनवी मूर्ति सर्किल, जूनागढ़, नागणेची मन्दिर पवनपुरी, कोठारी हॉस्पिटल के पास, रेल्वे स्टेशन के सामने, गंगाशहर रोड़, गोकुल सर्किल, अंबेडकर सर्किल आदि स्थानों पर ई वेस्ट का संग्रहण होगा । इवेस्ट में सर्वर, पीसी, लेपटॉप, नोटबुक कम्प्यूटर, नोटपैड कम्प्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक टाइप राइटर, यूजर टर्मिनल एंड सिस्टम, टेलेक्स, टेलीफोन, कॉर्डलेस फोन, केलकुलेटर, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एसी, मरकरी लैम्प, ई वेस्ट मिक्स्ड प्लास्टिक, मैटल, लिथियम लोन बैट्री, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट आदि शामिल है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...