ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता के लिए चलेगा अभियान

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए दो दिवसीय जागरूकता एवं संग्रहण अभियान चलाया जाएगा।
मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार आसनानी ने बताया कि 7 और 8 मार्च को चलने वाले अभियान के अन्तर्गत जिले के आवासीय, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने यहां जनित ई वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण करवा सकेंगे। इसके लिए यह वेस्ट संग्रहण एजेन्सी को निर्धारित दरों पर विक्रय किया जा सकेगा। इस अभियान के अन्तर्गत गोदरेज एवं ई-वेस्ट ऑथोराईज्ड एजेन्सीज द्वारा ई-वैस्ट कियोस्क एवं मोबाइल वाहन के माध्यम से प्रतिष्ठानों से संग्रहण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में जेएनवी में मूर्ति सर्किल के पास, जू नागढ़ सर्किल के पास, पवनपुरी में नागणेची मंदिर के पास, कोठारी अस्पताल के पास, हीरालाल मॉल के पास, नगर निगम के पास, गोकुल सर्किल और अम्बेड़कर सर्किल के पास ई वेस्ट संग्रहण केन्द्र स्थल अस्थाई रूप से स्थापित किए जाएंगे। साथ ही रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग संघ भवन के पास तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में बीछवाल उद्योग संघ भवन के पास संग्रहण स्थल होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...