यूक्रेन से लौटने लगे विद्यार्थी सांसद जोशी ने किया स्वागत

चित्तौड़गढ़ @ jagruk janta। यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी को लेकर केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत चित्तौडगढ क्षेत्र के विद्यार्थियो की वापसी प्रारम्भ हो गई है।
यूक्रेन से लौटे छात्र महेश टांक का आज चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने सांसद जनसुनवाई केन्द्र पर उपरणा ओढा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार यूक्रेन में अध्ययनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा और स्वदेश वापसी के लिए कृतसंकल्पित है। सांसद जोशी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी विद्यार्थियो की सूचना पर शीघ्र मंत्रालय और दूतावास में संपर्क कर जल्दी स्वदेश वापसी के प्रयास किए जा रहे है ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद और छात्र के परिवारजन भी उपस्थित थे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414