बीकानेर में अभी-अभी दो बस चालको में झड़प,बसों के तोड़े शीशे, पुलिस मौके पर, देखे वीडियो..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीछवाल थाना क्षेत्र में अभी अभी दो बस चालको में आपसी विवाद को लेकर झड़प होने की घटना सामने आई है । इस विवाद में बसों के शीशे तोड़े गए है । बसों में तोड़फोड़ की घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है । मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज शाम करीब 6 बजे के आसपास बीछवाल थाना क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास की बताई जा रही है । वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथों में लाठियां थामे बस के शीशे तोड़ते दिखाई दे रहे है । नेशनल हाइवे पर खुलेआम चल रहे तोड़फोड़ से दोनो बसों में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई । वंही घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल पुलिस मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गई । वंही दोनो बसों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया बताते है। खबर लिखे जाने तक बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज किये जाने की कार्रवाई जारी थी। देखें वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414