जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री भाटी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने  सोमवार को अपने निवास पर आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं मौके पर दूरभाष पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन की परिवेदनाओं को बड़े धैर्य से सुना एवं आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर संतोषजनक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत दुर्घटना में मृत कार्मिकों के परिजनों को मुआवजा तथा अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त परिवेदनाओ को डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता लाभसिंह मान को देते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा राशि देने के प्रकरण को उच्च स्तर पर भेजकर स्वीकृत कराएं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संवेदनशील होकर पीड़ित पक्ष के लिए न्यायोचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र में जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से जिन गांवो में पानी नहीं पहुंच रहा उनकी सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता नफीस खान को दिए। इस संबंध में उन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (चूरु) को भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दैनिक जल उत्पादन एवं वितरण की स्काडा की रिपोर्ट दैनिक रूप से उन्हें उपलब्ध कराएं। जनसुनवाई के दौरान भजनसिंह राठौड़ ने यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे अपने पुत्र विवेक राठौड़ को सकुशल भारत लाने का आग्रह ऊर्जा मंत्री से किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम लाभसिंह मान,जलदाय विभाग के एक्स ई एन  नफीस खान सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...