अनार की पेटियों के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे,बीकानेर पुलिस की नाकाबंदी में धरे गए पंजाब के दो तस्कर

बीकानेर@जागरूक जनता। अपराधी कितने शातिर होते है जो अपने काले धंधों को फ़लीभूत करने के लिए नए नए शातिर तरीके ईजाद करते है । रविवार को गजनेर पुलिस की नाकाबंदी में एक गाड़ी को रुकवाकर चेकिंग की तो गाड़ी के अंदर जिस तरीके से तस्करी का फार्मूला लगाया गया था, उसे देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए । इस गाड़ी में अनार की पेटियों के नीचे अवैध डोडा पोस्त छुपाकर तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर गाड़ी में सवार दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया ।

गजनेर थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह उप निरीक्षक ने बताया रविवार को नेशनल हाइवे 11 कोडमदेसर फांटा पर नाकाबंदी की गई इस दौरान आयशर कैन्टर गाडी जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे व गाडी को रूकवाकर चैक किया गया तो गाडी में अनार की पेटिया भरी हुई थी व अनार की पैटियों के निचे एक काले रंग का कटटा छूपा रखा था। जिसमे 17 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त भरा हुआ था, जिस पर ट्रक केन्टर में सवार दोनों तस्करों फिरोजपुर पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह जाति जट सिक्ख उम्र 34 साल व बोहड सिंह पुत्र बलवीर सिंह जाति जट सिक्ख उम्र 33 साल को गिरफ्तार कर लिया वंही अवैध डोडा पोस्त मय गाड़ी को जब्त कर दोनो तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वंही दोनो आरोपियों से अवैध डोडा पोस्त के बारे में पूछताछ जारी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...