सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य के लिए आगे बढ़े युवा : डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली

बीकानेर@जागरूक जनता । सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य के लिए आगे बढ़े युवा यह बात नेशनल कॅरिअर काउंसलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने नेहरू युवा केंद्र बीकानेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के प्रज्ञा युवा मानव चिकित्सा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मोहता भवन में जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कही।
युवा सम्मेलन के समन्वयक मनोरह सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल केरियर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं को लक्ष्य निर्धारण करने और युवा शक्ति को अपने जीवन में लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की बात कही । मनोहर सिंह ने बताया कि जिला युवा सम्मेलन में बीकानेर की विभिन्न तहसीलो के 8 ब्लॉकों से 150 युवाओं ने भागीदारी की।

जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले भर में चल रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और नेहरू युवा केंद्र की तरफ से योजनाओं की जानकारी बताई ।विशिष्ट अतिथि एनएस एस प्रभारी सत्यनारायण जटोली युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन के हर संकट से सामना करने की बात कही वही कॉमर्स प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार व्यास ने युवाओं को होश के साथ होश में रहकर सफलता के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम का मंच संचालन महावीर जालप ने किया।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार छोटू राम पूनिया, पीएससी जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह भाटी प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार व्यास, जन सेवा संस्थान के सचिव चंद्रप्रकाश मेघवाल,गणेश केडली, जगदीश कुमार बुधराम बिश्नोई राकेश कसवां प्रेम रतन कुमावत अशोक झोरड़ सवाई सिंह भवानी जुगल किशोर राजस्थानी महिपाल जेठा राम, गोवर्धन मेघवाल ने भी अपने विचार रखे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...