बीकानेर में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं का हुआ आवंटन

बीकानेर@जागरूक जनता। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल राशनकार्डधारियों को 1 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से पीएचएच (अन्य) श्रेणी को 2 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से मार्च माह के लिए जिले को 62441.37 क्विंटल गेहूॅं का आवंटन किया है, जिसमें 61760.48 क्विंटल गेहूं का उपावंटन किया है तथा शेष 680.89 क्विंटल गेहूं उचित मूल्य दुकानदारों के पास अवशेष स्टॉक उपलब्ध रहेगा।
जिला रसद अधिकारी भागूराम मेहला ने बताया कि नगर निगम बीकानेर हेतु 9829.66 क्विंटल, तहसील बीकानेर (ग्रामीण व देशनोक पालिका सहित ) 8497.62 क्विंटल का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील कोलायत के लिए 5338.57, बज्जू के लिए 2454.89, लूणकरनसर के लिए 6375.14, तहसील नोखा 15059.96, तहसील श्रीडूंगरगढ़ 7374.79, तहसील पूगल को 1880.42, खाजूवाला को 2597.30.और छत्तरगढ़ को 2352.13 क्विंटल गेहूं का आवंटन किया गया हैं।
मेहला ने बताया कि इस संबंध में आवंटित गेहूं को संबंधित विभाग भारतीय खाद्य निगम बीकानेर से अविलम्ब रिलीज ऑर्डर जारी करवाकर 28 फरवरी तक सम्पूर्ण उठाव सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार मार्च माह 2021 के पेटे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अन्त्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम प्रतिराशन कार्ड, बीपीएल, स्टेट  बीपीएल तथा पीएचएच अन्य श्रेणी राशनकार्डधारियों को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति कीमतन वितरण करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...