बीकानेर में अंधेरी रात में चोरों का धमाल, दुकान का शटर तोड़कर हजारों की नकदी व सामान उड़ाया..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में चोरों का धमाल खुल्लेआम अंधेरी रात में हो रहा है,जिससे आमजन में भय बना हुआ है । बीछवाल थाना क्षेत्र में फिर एक दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे हजारों रुपए व कीमती सामान चोर ले उड़े। जिसकी शिकायत दुकानदार ने बीछवाल पुलिस को दी है । चोरी की यह वारदात गंगानगर रोड़ अनाज मंडी से कुछ दूरी पर स्थित खेतेश्वर ऑटो पार्ट्स दुकान में हुई है । परिवादी दुकानदार इंद्रा कॉलोनी निवासी कैलाशचंद्र पुत्र बजरंग सिंह राजपुरोहित ने बीछवाल पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 2 फरवरी की बीती रात को अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से 44500 नकदी व स्पेयर पार्ट्स चुरा ले गए । परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पूरनसिंह सउनि को सौंपी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...