बीकानेर में प्रशासन हुआ सख्त, शहर के पांच बड़े डॉक्टरों सहित इनको मिला नोटिस,तीन दिन बाद कार्यवाही की चेतावनी..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार नगर विकास न्यास के अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, होर्डिग्स लगाने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को राजस्थान नगर सुधार अधिनियम 1959 की धारा 92 ए के अन्तर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को नोटिस प्राप्ति के तीन दिन में इन पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को हटाते हुए न्यास को इसकी सूचना देनी होगी। अन्यथा नियमानुसार कानूनी कार्यवाही के साथ न्यास स्तर पर इन्हें हटाने की कार्यवाही की जाएगी तथा इस पर होने वाला व्यय संबंधित से वसूला जाएगा।
नगर विकास न्यास के सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि न्यास टीम द्वारा गुरूवार को पब्लिक पार्क गेट से म्यूजियम सर्किल, मेजर पूर्णसिंह सिंह सर्किल, सिविल लाइंस, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से ब्रह्मकुमारी सर्किल, मेडिकल कॉलेज चौराहा, पंचशती सर्किल, मूर्ति सर्किल का निरीक्षण किया गया।

इनको मिला नोटिस..
निरीक्षण के दौरान सड़क सीमा में सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए पोस्टर, होर्डिग्स लगाने वाले व्यक्ति एवं संस्थानों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर पोस्टर, होर्डिग्स हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वृन्दावन गार्डन, मोहन जी पंसारी, गोमाता मिल्क, डॉ. एम.डी.स्वामी, बीकानेर डिफेंस एकेडमी, मल्टीकजिन रेस्टोरेंट, पूनिया जनरल स्टोर, आयुष लैब, डॉ. बी.सी.घीया, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, बीकानेर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, डॉ. जी.एस.विजय, स्वास्थ्यम, अलीसा फातमा, बैलून डेकोरेशन, चौधरी लैब, अपना घर आश्रम, द फ्रेंड्स, ग्रो विद, सैनी कॉम्पलेक्स, मोन्टी कार्लो, ओसवाल फर्नीचर, किलर, चाय एण्ड डिलिसियस फूड कैफे, फ्लेक्स प्रिन्टिंग, होम एण्ड किचन, डॉ. कमलेश वर्मा, बालाजी मेडिकोज, फिजिक्स फॉर ऑल, एम.आर.प्रोविजन स्टोर, गरिमा प्रोपर्टी डीलर, शाईन ब्यूटी पार्लर, डॉ. अल्पना मोहता, अन्तरा पब्लिसिटी कम्पनी, कृष्णा एज्यूकेशन पॉईन्ट, सांवरा सेठ गर्ल्स पीजी हॉस्टल को नोटिस जारी किए गए हैं। तहसीलदार कालूराम पडिहार ने बताया की निरीक्षण के दौरान 200 से अधिक होर्डिंग, बैनर न्यास की अनुमति के बगैर लगाया जाना पाया गया, जिनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...