बीछवाल जेल की सुरक्षा में सेंध!फिर एक बंदी के पास मिला मोबाईल, मच गया हड़कंप..

बीकानेर@जागरूक जनता। जेल की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए बीकानेर की केंद्रीय जेल से एक बार फिर बंदी के पास मोबाइल मिला है । इस घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। बंदी के पास मोबाइल मिलने की घटना के सम्बंध में जेल प्रहरी गिरीराज प्रसाद ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले के मुताबिक केन्द्रीय कारागृह में जांच के दौरान बंदी राणासर निवासी सुनील सिंह के पास मोबाइल मिला है। जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। उल्लेखनीय है, जेल में लगातार मोबाईल मिलने की घटनाओं में बीते सालों से इजाफा हुआ है लेकिन जेल प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में असफल रहा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related