एसीबी कांस्टेबल को लूटने वाले दो लुटेरे जेऐनवीसी पुलिस के चढ़े हत्थे,पुलिस ने लूट का माल किया बरामद..

बीकानेर@जागरूक जनता। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एसीबी कांस्टेबल प्रेमचन्द मेघवाल के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आरोापी जेठुसिंह उर्फ हरिसिंह उर्फ हरिया निवासी गोगामेडी के पास उदासर व शिवदान सिंह सिसोदिया निवासी वार्ड छह खारा है। इनके कब्जे से लूट का सामान एटीएम आधार कार्ड, पोकेट डायरी , बैग सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

ये है लूट का मामला
जेएनवी पुलिस को एसीबी कांस्टेबल प्रेमचन्द मेघवाल की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक 26 जनवरी को वक्त करीब रात्री 9 बजे बाजार से होकर अपने घर जा रहा था। ईंट भट्टों के पास मोटर साईकिल सवार दो लडक़ों न उसे रोक गालीगलौच करते हुए धक्का मुकी की तथा उसको मोटर साइकिल से नीचे गिरा दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी कमीज की जेब में एटीएम आधार कार्ड, पोकेट डायरी आदि छीन लिये। जिस पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आखिरकार आज जाकर लुटेरे पुलिस के हाथ लगे, जिसका पर्दाफाश आज पुलिस ने किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...