बीकानेर में CMHO की बड़ी कार्यवाही, वर्धमान लैब व निजी अस्पताल को किया सीज,मचा हड़कंप..देखे फ़ोटो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले का स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ के दिशा निर्देशन में कोताही बरतने वालो के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है । जंहा आज गुरुवार को खुद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी लैब व निजी अस्पताल को सीज किया है। इस कार्रवाई से दुकानदारों में एकबारगी हडक़ंप मच गया। CMHO डॉ बी एल मीणा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में वर्धमान लैब में अव्यवस्थाएं इस कदर थी कि लैब के बाहर चौकी पर ही मरीजों को ग्लूकॉज चढ़ाया जा रहा था। इस पर मौके पर ही ब्लॉक सीएमएचओ को संबंधित लैब संचालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार से एक बिना नाम की निजी अस्पताल में अव्यवस्थाओं व चिकित्सकों की अनुपस्थिति के चलते सीज करने की कार्रवाई की गई। बता दें कि सीएमएचओ की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हडक़ंप मच गया और देखते ही देखते दुकानदारों ने दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए। बता दें कि आज जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर है। उनके श्रीडूंगरगढ़ दौरे से पहले ही सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने श्रीडूंगरगढ़ में एक निजी लैब व एक निजी अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...