बीकानेर : दो युवकों ने किया सुसाइड, तीसरे की स्प्रे से मौत, पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों के मौत होने की घटना सामने आई है। जिसमे दो जनो ने फांसी लगा खुदखुशी कर ली है तो वंही तीसरे युवक की स्प्रे से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रामपुरा बस्ती में एक 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगा अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नयाशहर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल युवक के आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है।

वंही दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जोशीवाड़ा की है जंहा 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला जोशीवाड़ा निवासी है जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुंजबिहारी सुथार (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

दूसरी ओर पूगल पुलिस थाना क्षेत्र चक 03 आरएम रावत आबादी निवासी लाल खां ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका पुत्र सद्दाम हुसैन (22) खेत में स्प्रे कर रहा था। स्प्रे की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...