स्व. गुरुशरण छाबड़ा जी के नाम प्रदेश में शराब बंदी के लिए जन जागरण अभियान चलाएगी राज्य सरकार

राज्य की गहलोत सरकार ने हुतात्मा गुरुशरण जी छाबड़ा साहब के साथ हुए मद्य संयम के लिखित समझौतों को पूरा करने का आश्वाशन दिया व हुतात्मा गुरुशरण जी छाबड़ा साहब के नाम से स्व. गुरुशरण छाबड़ा जन जागरुकता अभियान चलाया जाने की घोषणा की है सरकार द्वारा प्रदेश में आम जन को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है ।

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार ने हुतात्मा गुरुशरण जी छाबड़ा साहब के साथ हुए मद्य संयम के लिखित समझौतों को पूरा करने का आश्वाशन दिया व हुतात्मा गुरुशरण जी छाबड़ा साहब के नाम से स्व. गुरुशरण छाबड़ा जन जागरुकता अभियान चलाया जाने की घोषणा की है सरकार द्वारा प्रदेश में आम जन को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में प्रदेश में नशा मुक्ति और शराब बंदी के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूर्व विधायक स्व. गुरुशरण जी छाबड़ा के नाम पर प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाने की घोषणा की है, इस अभियान के लिए बजट में 5 करोड़ की राशि निर्धारित की है। जिससे प्रदेश में एक व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति के लिए जनजागरण अभियान का आगाज होगा।

इस घोषणा पर शराब बंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैं पूनम अंकुर छाबड़ा इसका स्वागत करती हूं तथा इससे जस्टिस फ़ॉर छाबड़ा जी संगठन व शराबबंदी में लिए कार्यरत संगठनो व इनके कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।

प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत की इस नेक पहल का स्वागत करती हूँ,  हुतात्मा स्व. गुरुशरण छाबड़ा जी की पुत्रवधू और सम्पूर्ण शराब बंदी आन्दोलन की राष्ट्रिय सयोंजक पूनम अंकुर छाबड़ा ने खुशी जाहिर करते कहा की इस नेक घोषणा का हम स्वागत करते है औऱ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित करते है।

सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन जस्टिस फ़ॉर छाबड़ा जी संगठन के प्रदेश प्रभारी भैरु सिंह राजपुरोहित , मनीष कपूरिया, हसन रजा डीडवाना,  मधु माया सिंह दिल्ली सहित सम्पूर्ण टीम ने राज्य सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया और कहा की हम सभी सरकार के इस नशा मुक्ति जन जागरण अभियान में पूनम अंकुर छाबड़ा के नेतृत्व में सकारात्मक सहयोग देंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...