पूगल और खाजूवाला के सघन दौरे पर रहे जिला कलेक्टर,सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को पूगल और खाजूवाला क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल, अस्पताल सहित सरकारी कार्यालयों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और आमजन की समस्याएं सुनी।
जिला कलक्टर ने करणीसर भटियान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा को नवनिर्मित परिसर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। यहां अध्ययनरत विधार्थियों से वृत्त, त्रिज्या, व्यास और गणित से जुड़े अन्य सवाल पूछे। उन्होंने इंदिरा गांधी नहर की आरडी 682 का अवलोकन किया। यहां पानी की उपलब्धता, रखरखाव सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। पूगल उपखंड अधिकारी और तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। ई मित्र प्लस के अधिकाधिक उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक समय पर कार्यालय पहुंचे और पत्रावलियों को बेवजह लंबित नहीं रखें।

*पूगल सीएचसी की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी*

जिला कलक्टर ने पूगल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी और आईपीडी से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने, चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के निर्धारित ड्रेस में नहीं होने, वेक्सीनेशन की डोर टू डोर प्रभावी व्यवस्था नहीं होने सहित अन्य अवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल प्रभारी डॉ. एल. एस. सोढा और पर्यवेक्षण ब्लॉक सीएमओ डॉ. अब्दुल रईस को नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। साथ ही समूचा रिकॉर्ड अपडेट करते हुए बुधवार तक उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से बातचीत की और सुविधाओं के बारे में पूछा। प्रसूता से जननी सुरक्षा योजना और इलाज के संबंध में जानकारी ली।

*जानी आवास निर्माण की प्रगति*

जिला कलक्टर ने पहलवान का बेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती कैलाश बावरी के निर्माणाधीन आवास का अवलोकन किया। योजना के तहत किश्त आवंटन की जानकारी ली। उन्होंने श्रीमती कैलाश से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। मनरेगा के तहत 107 आरडी से 115 आरडी तक निर्मित ग्रेवल सड़क का अवलोकन किया तथा इसकी गुणवत्ता पर असंतोष जताया। पूगल में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित 300 केएल क्षमता के उच्च जलाशय का निरीक्षण किया और स्वच्छ जलाशय तथा पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*खाजूवाला में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*

जिला कलक्टर ने 7 पीएचएम में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल और खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। महात्मा गांधी स्कूल में विद्यार्थियों से अंग्रेजी में प्रश्न पूछे, विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास से इनके जवाब दिए तो जिला कलक्टर ने भी इनकी सराहना की। उन्होंने स्कूल में विधार्थियों की संख्या और स्टाफ के बारे में जाना। खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। यहां आउटडोर और इनडोर की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, वेक्सीनेशन, कोविड सैंपलिंग और रिपोर्ट की स्थिति, स्टाफ सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। यहां भर्ती मरीजों से वार्ता की। प्रसव की स्थिति जानी। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वितों की जानकारी ली।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., प्रशिक्षु  आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, मनरेगा के अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा सहित पूगल और खाजूवाला के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी साथ रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...