उद्योगपति ही देश की अर्थव्यवस्था के संवाहक इनकी समस्याओं का निपटान करना हमारा मुख्य ध्येय :- गोदारा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ द्वारा प्रशासनिक, कानूनी एवं उद्योग जगत से जुड़े अतिथियों का सम्मान किया गया | मुख्य अतिथि मंजू नैन गोदारा ने बताया कि उद्योगपति ही देश की अर्थव्यवस्था के संवाहक है और जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र का यह पूर्ण प्रयास रहेगा कि उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं का शीघ्र निपटान किया जाए | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव उद्योगों की सेवा के लिए तत्पर रहा है और वर्तमान में बीकानेर का भविष्य भी काफी उज्जवल होता नजर आ रहा है जिसमें बीकानेर के लिए गेस पाइप लाइन भी स्वीकृत हो चुकी है, मेगा फ़ूड पार्क की सैधांतिक मंजूरी मिल चुकी है | अब बीकानेर जिला उद्योग संघ पूरे संभाग के औद्योगिक विकास हेतु राज्य सरकार से हवाई सेवाओं में विस्तार एवं ड्राईपोर्ट स्थापना के लिए निरंतर मांग करता आ रहा है और विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात भी हुआ है जल्द ही बीकानेर को यह सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेगी | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीकानेर कर सलाहकार समिति अध्यक्ष एडवोकेट गणेश शर्मा ने बताया कि बीकानेर के उद्यमी एवं व्यापारिक संगठनों का बड़ा सहयोग मिलता रहा है और आपसी सामंजस्य से ही बीकानेर में आने वाली कर सम्बंधी समस्याओं का निपटान भी किया जाता रहा है | विशिष्ट अतिथि उद्योगपति चंपकमल सुराणा ने बीकानेर जिला उद्योग संघ के द्वारा औद्योगिक विकास एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रसंसा करते हुए अपने औद्योगिक एवं व्यापारिक अनुभव साझा किये | इस अवसर पर विनोद गोयल, सुरेंद्र बाधानी जैन, वीरेंद्र किराडू, विमल चोरड़िया, सुशील बंसल, सुभाष मित्तल, भंवरलाल चांडक, शिवरतन पुरोहित, प्रकाश ओझा, केदारचंद अग्रवाल, हरिकिशन गहलोत, के.के. मेहता, पारस डागा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय जैन, अशोक गहलोत, अजय महात्मा, मनीष तापड़िया, किशन मूंधड़ा, रूपचंद अग्रवाल, किशनलाल बोथरा, अश्विनी पचीसिया, मांगीलाल सुथार, संदीप मुसरफ, राकेश धायल, महावीर दफ्तरी, एस.के.राठी, अजय मिश्रा, विपिन मुसरफ, रोहित पित्ती, शुभम लड्ढा आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414