दो समाज मिलकर देंगे छतीस कोम को सद्भावना का संदेश

बीकानेर@जागरूक जनता। महाराजा पाण्डु गोदारा व सरस महाराज की भुमि रूणिया बासों में 26 मार्च को होने जा रहे भव्य आयोजन को लेकर जयवीर गोदारा ने आज राजेरां,हेमेरां,भोजेरां,रूणिया बडाबास व आसेरां में जनसंपर्क किया । बहुत ही नेक सोच को लेकर दो समाज संयुक्त रूप से आयोजन करके सर्व समाज को एकता व सद्भावना का संदेश देंगे । दो महापुरुषों की एक साथ प्रतिमा लगाकर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा ।सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी । कोजुराम सारस्वत ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सर्व समाज को जोड़ने व आपसी सौहार्द की सनातनी परंम्परा को पुनर्जीवित करना  है । राजेरां सरपंच महेन्द्र गोदारा,रूणिया बडाबास के सुखराम गोदारा,हेमेरां के गणपत गोदारा राजेरां के जगदीश गोदारा, गणपत गोदारा साथ रहे । गोदारा के पैतृक गाँव आसेरां में रामनारायण गोदारा ने साफ़ा व मालदास स्वामी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । संचालन  सिताराम सिहाग ने किया । रामनिवास स्वामी, जेठु गोदारा, हरीकिसन गोदारा,  भागीरथ सारस्वत साथ रहे

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...