जागरूक जनता के नववर्ष के कैलेंडर का जिला कलेक्टर, एसपी व सीएमएचओ ने किया विमोचन, देखे फोटोज..

बीकानेर@जागरूक जनता। जागरूक जनता के वार्षिक कैलेंडर 2022 का विमोचन सादगीपूर्ण एंव संक्षिप्त रूप से कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा द्वारा मंगलवार को किया। इससे पहले जागरूक जनता के बीकानेर ब्यूरो चीफ नारायण उपाध्याय ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एसपी योगेश यादव व सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । जिसके बाद अतिथियों ने जागरूक जनता के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया । जिला कलेक्टर कलाल ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है,सच और निष्पक्ष खबरें ही असली मीडिया की पहचान है । पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कहा जागरूक जनता की खबरें जनता को जागरूक करती है ऐसे ही सटीक और विश्वनीय खबरें आमजन तक पहुंचाते रहे ।  सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि जागरूक जनता बेबाकी और निष्पक्षता के साथ आमजन से जुड़े मुद्दे उठाते आया है जिस पर प्रशासन ने भी समय समय पर संज्ञान लेते हुए उचित समाधान किया है । इस अवसर पर कार्यालय सवांददाता गणेश सेवग, पत्रकार सरजीत सिंह, मुकुंद व्यास, मुकुंद खंडेलवाल मौजूद रहे । देखें फोटोज और वीडियो

वीडियो@जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल जागरूक जनता के कैलेंडर का विमोचन करते हुए, साथ में बीकानेर ब्यूरो चीफ नारायण उपाध्याय

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...