बीकानेर रेंज के नए आईजी ने संभाला पदभार, बोले रेंज में नया आया हुं Wait & Watch, पांच जिलों में रह चुका हूं एसपी,देखे वीडियो..

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर रेंज के नए आईजी ओमप्रकाश ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया । इससे पहले आईजी को पुलिस के बंदूकधारी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसके बाद आईजी ने सलामी ली। बाद में आईजी ने रेंज के पुलिस अधिकारियों व थानाधिकारियों से मुलाकात की और निवर्तमान आईजी प्रफुल्ल कुमार से पदभार ग्रहण किया । पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए आईजी ओमप्रकाश ने संभाग में असंगठित अपराधों पर नकेल कसने पर जोर दिया । इस दौरान आईजी ने पत्रकारों के लगभग सवालों के जवाब नपे तुले अंदाज में दिए और कहा कि वे अभी इस रेंज में नए आए है,वे रेंज के सभी जिलों की भौगोलिक परिस्थितियों को समझकर बेहतर कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करेंगे । आईजी ने कहा कि इससे पहले वे पांच जिलों में एसपी रह चुके है वंहा के अनुभव को बीकानेर रेंज में काम लेंगे । देखें वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...